अगर संदिग्ध हालातों में मेरी मौत होती है, Elon Musk को सता रहा जान का खतरा

सोमवार, 9 मई 2022 (08:43 IST)
एलन मस्क (Elon Musk) टि्वटर खरीदने के बाद सुर्खियों में हैं। उनका एक नया ट्वीट चर्चा में है इसमें उन्होंने 'संदिग्ध हालातों में मौत' की बात की है। उनके इस ट्वीट पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क टि्वटर खरीदने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। उनका एक नया ट्वीट अब चर्चा में है। इसमें उन्होंने 'संदिग्ध हालातों में मौत' की बात की है। उनके इस ट्वीट पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि नहीं, आप नहीं मरेंगे। दुनिया को आपके सुधार की जरूरत है।

एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा, अगर रहस्यमय परिस्थितियों में मेरी मौत होती है तो यह काफी हद तक nice knowin ya होगा। मस्क का ये ट्वीट लगभग एक हफ्ते बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर को खरीदने के अपने फैसले की घोषणा के बाद आया है।

मस्क ने किया गाने का जिक्र : एलन मस्क ने जो ट्वीट किया है उसका मतलब सीधे तौर पर किसी को समझ नहीं आया, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां मस्क Nice Knowin Ya गाने का जिक्र कर रहे हैं। जिस गाने का मस्क ने जिक्र किया है वह TWENTY2 नाम के बैंड की है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी