Facebook ने ऑस्ट्रेलिया में समाचार पर लगी रोक को हटाया

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (08:44 IST)
वॉशिंगटन। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ मतभेदों को सुलझाने के बाद देश में समाचारों पर लगी रोक को हटा दिया है। फेसबुक के ग्लोबल अफेयर्स निक क्लेग उपाध्यक्ष ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि पिछले सप्ताह फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सेवा पर समाचारों के आदान-प्रदान रोकने की घोषणा की थी।
ALSO READ: पीएम मोदी बोले, कोविड के बाद की दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की मजबूत साझेदारी
उन्होंने कहा कि इसका अब ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ चर्चा के बाद समाधान हो गया है। हम प्रकाशकों के साथ नए सौदों के लिए सहमत और ऑस्ट्रेलियाई लिंक को एक बार फिर समाचार लिंक पर साझा करने के लिए तत्पर हैं।
 
बयान के अनुसार फेसबुक की अगले 3 वर्षों में कम से कम 1 अरब डॉलर से अधिक खर्च करने की योजना है। उन्होंने कहा कि फेसबुक का अमेरिका में प्रकाशकों के साथ इसी तरह का समझौता हुआ है। फेसबुक जर्मनी, फ्रांस और अन्य के साथ बातचीत में सक्रिय है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी