महिला ने दिखाए यौन अंग, Facebook पर हुआ केस

सोमवार, 15 फ़रवरी 2016 (16:28 IST)
पेरिस। फ्रांस की एक महिला शिक्षक ने अपने फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के खिलाफ फेसबुक पर केस दर्ज किया है। फेसबुक ने इसलिए अकाउंट ब्लॉक किया क्योंकि उस महिला ने कुछ न्यूड फोटो अपलोड कर दी थीं। 
पेरिस की एक अदालत ने फेसबुक की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें फेसबुक ने कहा था उसके खिलाफ सिर्फ अमेरिका में चल सकता है। पेरिस की अदालत ने उस मार्च 2015 के उस नियम को सही ठहराया जिसमें उसके सभी यूजर इस बात पर राजी हैं कि उससे जुड़े कानूनी मामलों का निपटारा कैलिफोर्निया में होगा, गलत है।
 
महिला शिक्षक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गुस्ताव कोरबेट की 19वीं सदी की पेंटिंग ‘द ओरिजिन ऑफ द वर्ल्ड’पोस्ट की थी। इसमें महिला के यौन अंग को दिखाया गया है। इसी के चलते फेसबुक ने शिक्षक का अकाउंट ब्लॉक कर दिया। जैसे ही महिला शिक्षक को इसका पता चला तो उसने फेसबुक पर मुकदमा ठोक दिया। शिक्षक ने कहा कि फेसबुक को अश्लील साहित्य और कला का फर्क नहीं मालूम है।
 
फेसबुक ने अपनी कानूनी शाखा ‘फेसबुक फ्रांस’को मई 2012 में बंद कर दिया था। इसका मतलब यह है कि शिकायतें अब अमेरिका में ही दर्ज होंगी। इसके आधार पर फेसबुक के वकील ने 22 जनवरी को दलील दी थी कि सोशल साइट फ्रांसीसी अदालतों के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। इसका इस्तेमाल करने वालों ने इस नियम पर दस्तखत किए हैं कि फर्म से संबंधित किसी भी मामले की सुनवाई कैलिफोर्निया की अदालत में होगी जहां यह फर्म स्थित है।
 
शिक्षक के वकील स्टीफन कोतिनेऊ ने कहा कि ‘यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फैसला न केवल फेसबुक बल्कि अन्य सोशल मीडिया नेटवर्क के लिए भी एक ऐसा न्याय अधिकार क्षेत्र सृजित करता है जिनका मुख्यालय विदेश में, खासकर अमेरिका में है। ऐसा करके यह सीधे-सीधे खुद को फ्रांसीसी कानून से बचा रहा है। (एजेंसियां) 

वेबदुनिया पर पढ़ें