जर्मनी के हनाऊ में गोलीबारी में 8 लोगों की मौत, कई घायल

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (07:38 IST)
हनाऊ। जर्मनी के दो बारों में बुधवार देर रात गोलीबारी हुई। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अज्ञात हमलावर ने शहर के शीशा बार में गोलियां चलाईं।
 
यह घटना स्थायी समयानुसार रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जर्मन ब्रॉडकास्टर हेसेनशाउ के अनुसार पहली गोलीबारी में 3 लोग मारे गए जबकि दूसरी में 5 लोगों की मौत हो गई।
 
हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किमी की दूरी पर है। यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। इससे पूर्व 24 जनवरी को जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर रॉट एमसी में भी फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार हमलावर परिवार को अच्छी तरह से जानता था। (Photo courtesy: Twitter)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी