फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 11 घायल

रविवार, 5 जून 2022 (16:13 IST)
फिलाडेल्फिया। फिलाडेल्फिया में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 11 अन्य घायल हो गए। हालांकि गोलीबारी में घायल हुए लोगों की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक डीएफ पेस ने कहा कि भीड़ पर गोलीबारी की गई और एक अधिकारी ने एक संदिग्ध पर गोली चलाई। संदिग्ध को गोली लगी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। पेस ने कहा, आप कल्पना कर सकते हैं कि साउथ स्ट्रीट पर सैकड़ों लोग जश्न मना रहे हैं जैसा कि वे हर सप्ताहांत पर करते हैं, उसी समय गोलीबारी होती है।

गोलीबारी में घायल हुए लोगों की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन दो हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस विभाग ने ट्वीट कर कहा कि घटनास्थल पर जाने से बचें। विभाग ने कहा कि कई लोग घायल हुए हैं।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी