अमेरिकी हाईस्कूल में गोलीबारी, छात्रा की मौत

शुक्रवार, 9 सितम्बर 2016 (07:48 IST)
अल्पाइन।  अमेरिका में वेस्ट टेक्सास के अल्पाइन शहर स्थित एक हाईस्कूल में संभवत: खुद के द्वारा चलाई गई गोली से एक छात्रा मारी गई और एक अन्य छात्रा घायल हो गई।
 
ब्रेवस्टर काउंटी के शेरिफ रोनी डोडसन ने रेडियो स्टेशन केवीएलएफ को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि गोली चलाने वाली छात्रा ने खुद को गोली मार ली।
 
घटना टेक्सास बिग बेंड क्षेत्र में शहर के अल्पाइन हाईस्कूल में सुबह नौ बजे से थोड़ी देर पहले हुई। घटना में एक कानून प्रवर्तन अधिकारी भी घायल हुआ है। घटना के चलते अल्पाइन के तीन पब्लिक स्कूल बंद कर दिए गए। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें