अमेरिका के वर्जिनिया में वालमार्ट में फायरिंग, 10 की मौत

बुधवार, 23 नवंबर 2022 (12:05 IST)
वर्जिनिया। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अमेरिका के वर्जिनिया में स्थित वालमार्ट में एक बंदूकधारी ने जमकर गोलियां चलाई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतकों में बंदूकधारी भी शामिल है।
 
इससे पहले 20 नवंबर को भी कोलोराडो प्रांत में एक बार में हुई गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई थी और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था।
 
इसी तरह 14 अक्टूबर को अमेरिका में कैरोलिना प्रांत के रैले में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। रैले मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने बताया कि पीड़ितों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी