यौन शोषण के आरोप में फ्लोरिडा के पूर्व डिप्टी को 35 साल की जेल

गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (12:45 IST)
जैकसनविले (अमेरिका)। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 15 साल की लड़की के यौन शोषण के आरोपी पूर्व डिप्टी को 35 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक ट्रैविस रयान प्रिटचार्ड (38) को मंगलवार को जैकसनविले संघीय अदालत में सजा सुनाई गई।

ALSO READ: तालिबान का बड़ा बयान, 9/11 के हमलों में शामिल नहीं था ओसामा बिन लादेन
 
आपराधिक शिकायत के अनुसार प्रिटचार्ड ने दिसंबर 2019 में एक ऑनलाइन चैट ऐप के जरिए लड़की से बातचीत करना शुरू किया था। इससे कई महीने पहले वह एक दुकान पर इस लड़की से मिला था। दोनों ने आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कीं और यौन संबंध बनाने लगे। लड़की की मां ने अप्रैल 2020 में पुलिस से संपर्क किया। जांचकर्ताओं ने प्रिटचार्ड को पकड़ने की योजना बनाई। उन्होंने 1 मई 2020 को लड़की के घर में रात को उनके मिलने की व्यवस्था की। प्रिटचार्ड अगली सुबह उसके घर पहुंचा और कुछ देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी