बाताक्लां हमला : नरसंहार की भयावहता को सरकार ने दबाया

शनिवार, 16 जुलाई 2016 (18:31 IST)
पेरिस। फ्रांस सरकार की एक कमेटी ने बाताक्लां थिएटर पर हुए आतंकी हमले से जुड़े प्रत्यक्ष‍दर्शियों के बयानों को सुना लेकिन सरकार ने इस जानकारी को उस समय दबा दिया था। क्लब के दूसरे फ्लोर पर आतंकवादियों ने जो भयावह नृशंसता दर्शाई थी उसकी जानकारी संसद में मुख्‍य पुलिस गवाह ने दी कि हमले की रात क्या-क्या हुआ था। नवंबर में हुए इस कांड के प्रत्यक्षदर्शी पुलिस अधिकारियों ने 21 मार्च को 14 घंटे तक गवाही दी थी।
बाताक्लां एक लोकप्रिय मनोरंजन गृह है, जो शुक्रवार की शाम लोगों से भरा था। गवाहों ने बताया कि यहां आतंकवादियों ने लोगों की आंखें निकाल लीं, लोगों के लिंग काट दिए और उनके अंडकोषों को उनके मुंह में ठूंस दिया गया। महिलाओं को उनकी योनियों में चाकू मारे गए और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस पाशविकता की वीडियो फिल्म भी बनाई गए। 
 
सरकारी जांचकर्ताओं का कहना था कि मृत लोगों के परिजनों को उनके शव नहीं दिखाए गए क्योंकि लोगों के सिर काट दिए गए थे, उनकी आंतें निकाल ली गई थीं और महिलाओं के गोपनीय अंगों पर चाकुओं से वार किए गए थे। इतना ही नहीं, दाइश ने अपने प्रचार के लिए इसकी वीडियो फिल्म भी बनाई। जिन लोगों को जांच के लिए थिएटर के अंदर भेजा गया था वे रोते हुए और कई उल्टियें करते बाहर आए थे। लेकिन इस सारी जानकारी को फ्रांसीसी सरकार ने छिपा लिया ताकि देश में मुस्लिम विरोधी भावनाएं न फैंलें लेकिन अब यह संसद के सामने आई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें