फ्रांस में बंद हो सकती हैं 160 मस्जिदें

गुरुवार, 3 दिसंबर 2015 (21:45 IST)
लंदन। फ्रांस में आपातकाल की अवधि 12 दिन से बढ़ाकर तीन महीने कर दिए जाने के बाद अगले कुछ महीनों में देश की 160 मस्जिदों को बंद किया जा सकता है। इनके बारे में आशंका है कि धार्मिक विचारों के प्रचार के नाम पर चरमपंथ की शिक्षा दी जाती है। 
 
अल जजीरा के अनुसार फ्रांस के गृहमंत्री बर्नार्ड कैजनेब ने बताया कि आपातकाल के अंतर्गत मिले अधिकारों के तहत पिछले दो सप्ताह के अंदर तीन मस्जिदों को बंद किया गया।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों को इन मस्जिदों से जेहादी प्रचार सामग्री मिली। दो मस्जिदों को पिछले सप्ताह बंद किया गया। फ्रांस में अब तक 2235 मकानों पर छापे मारे गए, जिसमें 232 लोगों को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त 334 हथियारों को बरामद किया गया। इनमें से 34 लड़ाई में उपयोग के लायक थे।
 
13 नवम्बर के हमले के बाद 3 मस्जिदें बंद की गईं और गृह मंत्रालय के अनुसार 100 से 160 मस्जिदें जो बिना लाइसेंस के चल रही है, बंद की जाएंगी। इन मस्जिदों का प्रचार किया जाता और काफिर शब्द का इस्तेमाल होता है। (वार्ता) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें