इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में फांसी की सजा पर से रोक हटने के बाद 55 कैदियों को फांसी देने की तैयारी की जा रही है। पेशावर के एक स्कूल पर आतंकवादी हमले के बाद यह तैयारी की जा रही है, जिसमें 148 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें अधिकतर बच्चे थे।
'द न्यूज' ने आज खबर दी कि देश के पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा 465 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इसके बाद खबर पख्तूनख्वा में 30, सिंध में 14 और बलूचिस्तान में 13 अपराधियों को फांसी की सुनाई गई है।
शरीफ ने कहा, कल की घटना बहुत ही दुखद है। ये बलिदान जाया नहीं जाएगा और हम सभी पाकिस्तान से आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा चाहते हैं। पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल में हुए नरसंहार के बाद प्रतिबंध हटाने का निर्णय किया गया। (भाषा)