तालिबान और PAK सेना के बीच फिर छिड़ा संग्राम

शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 (23:50 IST)
तालिबान और पाक सेना में फिर संग्राम शुरू हो गया है। टोलो न्यूज के मुताबिक  अफगानिस्तान तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच 11 अक्टूबर को एक बार फिर भीषण महासंग्राम देखने को मिल रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों ओर से हैवी शेलिंग हो रही है। कई पाक चौकियों पर अफगानिस्तान ने कब्जा कर लिया है।

भारी गोलाबारी के बीच भारी नुकसान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। दोनों ओर से किसी तरह के नुकसान का आंकड़ा या बयान जारी नहीं किया गया है। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि अफगानिस्तान की 201 खालिद बिन वालिद आर्मी कोर ने डूरंड रेखा के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले शुरू किए 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक इस शेलिंग में 5 पाकिस्तानी सैनिकी की मौत हो गई है। बीते 100 घंटों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तानी फौज वर्तमान समय में एक साथ कई मोर्चों पर पिट रही है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान की सेना की नाक में दम कर दिया है।  Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी