वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत ने परमाणु प्रौद्योगिकी संबंधी अपनी जिम्मेदारी आमतौर पर ठीक से निभाई है, जबकि इसके पड़ोसी देश पाकिस्तान का परमाणु हथियारों का इतिहास तनावजनित रहा है। वॉशिंगटन स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस्लामाबाद के साथ काम कर रहा है।
यह उल्लेख करते हुए कि रूस लंबे समय से परमाणु शक्ति रहा है, कार्टर ने कहा कि मॉस्को द्वारा हाल में प्रदर्शित किए गए सैन्य शक्ति के खतरे और उसके द्वारा नई परमाणु हथियार प्रणालियां बनाए जाने से रणनीतिक स्थिरता के प्रति उसके नेता की प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। (भाषा)