यूएई में भारतीय ने जीती 18.71 करोड़ की लॉटरी

मंगलवार, 4 जून 2019 (14:11 IST)
दुबई। यूएई में एक प्रवासी भारतीय ने एक मासिक लॉटरी में 27 लाख डॉलर (लगभग 18.71 करोड़ रुपए) की राशि जीती।
 
‘खलीज टाइम्स’ ने बताया कि संजय नाथ आर ने ‘बिग टिकट अबु धाबी’ की टिकट खरीदी थी। एक करोड़ दिरहम (27 लाख डॉलर) के बम्पर पुरस्कार का विजेता सोमवार को घोषित किया गया।
 
नाथ को पहला पुरस्कार मिला। लॉटरी के शीर्ष 10 विजेताओं में पांच अन्य प्रवासी भारतीय भी शामिल हैं। एक लाख दिरहम का दूसरा पुरस्कार प्रवासी भारतीय बिनू गोपीनाथन को मिला। रिपोर्ट के अनुसार लॉटरी में बांग्लादेश को शिपक बरुआ को लैंड रोवर सीरीज 16 कार मिली। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी