इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 24 लोगों की मौत

रविवार, 19 जून 2016 (19:26 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में आई भीषण बाढ़ तथा भूस्खलन से 24 लोगों की मौत हो गई तथा हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
 
राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुगरोहो ने रविवार को बताया कि देश के सबसे सघन आबादी वाले इस इलाके में रातभर हुई बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है तथा हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
 
सेना, पुलिस, गैरसरकारी संगठन तथा स्वयं सेवकों की मदद से लापता 26 लोगों की तलाश की जा रही है। राहत एवं बचावकर्मी पीड़ितों तक मदद पहुंचाने में लगे हुए हैं। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें