कोबानी में आईएस आतंकियों की हार

रविवार, 1 फ़रवरी 2015 (14:16 IST)
बेरूत। इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के कोबानी में पहली बार अपनी पराजय स्वीकार की है और कहा है कि अमेरिका के नेतृत्व में दूसरे देशों के हवाई हमले इस शहर में उसकी पराजय का कारण बना किंतु वह जल्दी ही फिर इस शहर में लौटेगा।
 
इस्लामिक स्टेट ने अपनी पराजय (अमाक) समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में की है। उसने कहा है कि हवाई हमलों के चलते उसके लड़ाके शहर छोड़ने के लिए विवश हुए लेकिन वह फिर इस पर आक्रमण करेगा। कुर्द अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि इस्लामिक स्टेट ने शहर खाली कर दिया है।
 
इस्लामिक स्टेट ने पिछले वर्ष सितंबर में कोबानी शहर पर हमला किया था और 300 कुर्द गांवों तथा शहर के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया था। उसने कुछ सप्ताह पहले इस शहर से हटना शुरू किया। कोबानी की लड़ाई में उसके 1,000 लड़ाके मारे गए। लड़ाई के कारण 2 लाख कुर्दों ने अपना घर छोड़ दिया था और इनमें से बहुत से तुर्की चले गए थे।
 
इस्लामिक स्टेट की वीडियो उसके 2 लड़ाकों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई। उन्होंने अपनी बात अरबी भाषा में की। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें