खूंखार आईएस की आय पर शिकंजा!

गुरुवार, 17 दिसंबर 2015 (18:21 IST)
न्यूयॉर्क। पन्द्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद के देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक यहां आयोजित की जा रही है जिसमें इस्लामिक स्टेट की बाहरी आय के स्रोतों को बंद करने पर विचार किया जाएगा। इसमें पुरानी कलाकृतियों की ब्रिकी से होने वाली आय शामिल है। 
 
इस विचार-विमर्श के बाद एक प्रस्ताव भी स्वीकार किया जाएगा जिस पर अमल की अपील की जाएगी। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के सूत्रों ने दी है। 
              
इस्लामिक स्टेट जबरन वसूली तथा अपनी अन्य आपराधिक गतिविधियों से धन एकत्र करता है जिस पर संयुक्त राष्ट्र पहले से ही रोक लगाए हुए है। यह रोक अलकायदा पर प्रतिबंध लगाते समय लागू की गई थी। इस्लामिक स्टेट के आय के स्रोतों पर रोक का प्रस्ताव अमेरिकी तथा रूस की ओर से लाया जा रहा है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें