मंत्जुर (85) की मौत हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले में हुई थी। युद्ध शुरू होने के बाद उनके शव को इलाके में ले जाया गया था। इजराइल ने कहा कि अन्य तीन लोग कैद में मारे गए, हालांकि उसने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। इजराइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने कहा, बुरी खबर सुनकर हमारा मन कचोट रहा है। इस दर्दनाक क्षण में, यह जानकर कुछ सांत्वना मिलती है कि उन्हें (मंत्जुर को) इजराइल में सम्मान के साथ दफनाया जाएगा।
ALSO READ: हमास ने रिहा किए 3 इजराइली बंधक, 17 माह बाद मिली आजादी