जापानी राजकुमारी ने प्यार के लिए छोड़ा राजघराना, आम लड़के से करेंगी शादी

शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (10:09 IST)
कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और वह देश, काल, परिस्थिति आदि-आदि कुछ भी नहीं देखता है। खबर है कि जापान की राजकुमारी माको राजपरिवार को छोड़कर आम लड़के से विवाह करेंगी। राजकुमारी माको जापान के मौजूदा राजा नारूहितो के भाई राजकुमार आकिशिनो की बेटी हैं। माको अपने प्रेमी कोमुरो से शादी करने का फैसला किया है। शादी कब होगी, इस बारे में कुछ पता नहीं, लेकिन शाही परिवार के सदस्य भी इस शादी के लिए मान गए हैं।

ALSO READ: अमेरिका ने बताया, क्या है 100 से ज्यादा देशों की तालिबान से अपेक्षा?
 
राजकुमारी माको राजवंश से बाहर एक आम नागरिक से शादी से कर रही हैं। अपने बॉयफ्रेंड के लिए माको 7 बार अपनी शादी तोड़ चुकी है। उन्हें शाही परिवार की ओर से करीब 9.10 करोड़ रुपए (13.70 करोड़ येन) का हर्जाना मिलना था। माको ने हर्जाना लेने से इंकार कर दिया है और वे आम लड़के से विवाह करेंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी