फ्रांस के नीस में फिर चाकू से हमला, 1 की मौत, कई घायल

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (14:45 IST)
पेरिस। फ्रांस के नीस में गुरुवार को चाकू से हमले में एक व्यक्ति की मौत और कई अन्य घायल हो गए।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, नीस में एक व्यक्ति ने चर्च में चाकू से कुछ लोगों पर हमला कर दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
 
उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को पेरिस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छापने वाली फ्रांस की प्रसिद्ध व्यंग पत्रिका चार्ली हेब्दो के पुराने कार्यालय के नजदीक एक हमलावर ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हादसे में कम से कम 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी