इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड का लियोनार्डो को दिया ‘लुक’

सोमवार, 8 नवंबर 2021 (13:42 IST)
जेफ बेजोस की नई नई बनी गर्लफ्रेंड लॉरेन ट्वि‍टर पर ट्रेंड कर रही हैं, साथ में लियोनार्डो डी केप्र‍ियो भी ट्रेंड कर रहे हैं।

वजह है जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड लॉरेन का लियोनार्डो डी केप्र‍ियो से मिलना। दरअसल, लॉस एंजेलेस में आर्ट गाला के दौरान जेफ बेजोस और उनकी हाल ही में बनी गर्लफ्रेंड ने वहां से गुजर रहे लियोनार्डो डी केप्रि‍यो से मुलाकात की।

इस दौरान जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड बेहद ही अलग अंदाज में लियोनार्डो से मिलीं। लियोनार्डो से उनके मिलने का अंदाज ऐसा था कि यह वीडि‍यो देखने के बाद वे सोशल मीडिया के निशाने पर आ गईं।

लोग कह रहे हैं कि लॉरेन दुनिया के सबसे अमीर आदमी का हाथ थामे चल रही थीं, और जैसे ही उन्‍हें लियोनार्डो नजर आए तो वे उनसे मिलते वक्‍त लगभग फि‍दा हो गईं।

वो लियोनार्डो से ऐसे मिली जैसे वो जेफ बेजोस की नहीं, खुद लियोनार्डो की गर्लफ्रेंड हो। बस, फि‍र क्‍या था, जैसे ही यह वीडि‍यो वायरल हुआ, वो यूजर्स के निशाने पर आ गईं। लोग उनके बारे में तरह तरह के मीम्‍स बना रहे हैं और उनके बारे में बातें कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि, सही है, वो लियोनार्डो की उम्र की है, उनके साथ ही जंचेगीं।

जॉन ओवरी ने कहा, कोई ऐसा होना चाहिए, जो ठीक वैसे ही देखें जैसे जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड लॉरेन, लियोनार्डो को देख रही हैं।

रोजी नाम की यूजर ने लिखा, हम सब को लियोनार्डो चाहिए, हम सब को, मर्द, औरत, गे, लेस्‍बेयन सब को लियोनार्डो चाहिए।

बेका ने लिखा, ओह माय गॉड, यह तो लियोनार्डो डी कप्रि‍यो के लिए हर तरह की रिस्‍क लेने के लिए तैयार हैं।

अॅस्‍टन ने लिखा, देख लीजिए, दुनिया का सबसे अमीर आदमी भी लियोनार्डो डी केप्र‍ियो को मात नहीं दे सकता, उसकी अपनी गर्लफ्रेंड लियोनार्ड पर फि‍दा हो रही है।

दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड ने पहली बार लियोनार्डो डी केप्र‍ियो को देखा था, वो उनसे पहली बार मिली और मिलते ही ऐसा लुक दिया कि उनका लुक पूरे सोशल मीडिया में वायरल हो गया और लोग तरह तरह के मीम्‍स बनाने लगे।

लोग लियोनार्डो की तारीफ करते नहीं थक रहे थे कि देख लोग दुनि‍या के सबसे अमीर आदमी की गर्लफ्रेंड भी लियोनार्डो को लाइन मार रही है।। यही है लियोनार्डो का जादू।

Wish my mrs would look at me like Jeff Bezos girlfriend looks at leonardo DiCaprio  https://t.co/oGpOsGbVJy

— John (@Anon96011111) November 8, 2021

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी