जब मासूम पर झपटा शेर (वीडियो)

सोमवार, 6 जून 2016 (19:47 IST)
सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। जापान के टोक्‍यो में चिबा जूलॉजिकल पार्क में एक विजिटर ने यह वीडियो बनाया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। 
वास्‍तव में बच्‍चा शेर के पिंजरे के पास खड़ा था। शेर दौड़‍कर आया और बच्‍चे पर हमला कर दिया लेकिन ग्‍लास के बने पिंजरे से टकरा गया। ग्‍लास वॉल से यह 180 किलो का शेर बुरी तरह टकराया। बच्‍चे ने यह नजारा देखा तो वह घबरा कर ग्‍लास वॉल से दूर भाग गया।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें