तकनीकी खराबी के कारण बंद रहे लंदन के टॉवर ब्रिज को फिर से खोला गया

मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (23:41 IST)
लंदन। लंदन के टॉवर ब्रिज को तकनीकी खराबी के कारण घंटों तक बंद रखे जाने के बाद यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। पुल का संचालन करने वाले सिटी ऑफ लंदन कॉर्पोरेशन ने सोमवार को कहा कि पुल एक तकनीकी समस्या के कारण एक उठी हुई स्थिति में फंस गया था।

ALSO READ: विधायक का काम कैसा, राज्य सरकार से कितने खुश? NaMo App के जरिए PM मोदी ने चुनावी राज्यों में जनता से मांगा फीडबैक

पुल के चारों ओर की सड़कें सोमवार दोपहर और शाम को वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए बंद कर दी गई थी। मंगलवार तड़के क्रासिंग खुलने के बाद यातायात सामान्य हुआ। इससे पहले पिछले साल अगस्त में एक यांत्रिक खराबी के कारण इसे बंद कर दिया गया था।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी