23 साल की उम्र में बन गई नानी

बुखारेस्ट। भारत समेत दुनिया के कई देशों में बाल विवाह कानूनी अपराध है, लेकिन इस दुनिया में ऐसा देश भी है जहां महज 23 साल की उम्र ही एक लड़की नानी बन गई। 23 साल की उम्र में लोग जहां शादी करने के बारे में सोचते हैं, वहीं 23 साल की उम्र में रिफ्का स्टानेस्क्यू नाम की इस लड़की ने नानी बनकर सबको आश्चर्य में डाल दिया। वह रोमानिया के इनवेस्टी नामक गांव की रहने वाली है।

दरअसल यूरोप में स्थित रोमानिया एक ऐसा देश है जहां जल्दी शादी करने की प्रथा हैं। इसी प्रथा के चलते रिफ्का जब 2 साल की थी तभी उसकी सगाई कर दी गई थी, परन्तु 11 साल की उम्र में उसने अपने पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति से भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद 12 साल की उम्र में ही उसने एक लड़की को जन्म दे दिया जिसका नाम मारिया रखा।

मारिया की शादी भी बहुत ही कम उम्र में हो गई और 11 साल की होते ही उसने भी एक बेटे को जन्म दे दिया। इस तरह अगर देखा जाए तो रिफ्का मात्र 23 साल की उम्र में ही नानी बन गई। हालांकि रिफ्का चाहती थी उसकी बेटी मारिया इस प्रथा के खिलाफ जाकर पढ़ाई-लिखाई करे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। आखिरकार रिफ्का को इस दुनिया की सबसे कम उम्र में नानी बनने का सौभाग्य मिल ही गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें