मैक्सिको में हुई अजीबोगरीब शादी, मगरमच्छ से मेयर ने रचाया विवाह

शनिवार, 2 जुलाई 2022 (15:05 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर ह्यूगो ने पूरे रीति-रिवाज के साथ एक मगरमच्‍छ को अपनी पत्‍नी के रूप में अपना लिया है। उनकी यह शादी अब सुर्खियां बटोर रही हैं। मेयर की शादी में हजारों लोगों ने शिरकत की और सभी रस्‍में बखूबी निभाई गईं।
 
दरअसल यह आयोजन पर्यावरण, इंसानों और जानवरों के बीच के रिश्‍ते को लेकर किया गया था। ऐसा करना यहां आम बात है और लोगों को लगता है कि ऐसा करने से वे ईश्‍वर से अपनी मनचाही चीज पा सकेंगे। लोगों की आम इच्‍छा अच्‍छी बारिश और मछुआरों के लिए भरपूर मछली पाना होती है।
 
मैक्सिको में मगरमच्‍छ से शादी करने की पुरानी परंपरा है और लोग बताते हैं कि ऐसा 1789 से हो रहा है। इसके लिए कई रस्‍में की जाती हैं। इसमें सबसे पहले मगरमच्‍छ का नामकरण होता है। उसके बाद शादी की तारीख तय कर उस दिन मेहमानों और अपने रिश्‍तेदारों को बुलाया जाता है। सबके सामने यह शादी पूरी होती है। ऐसी मान्‍यता है कि ऐसा करने से लोगों का और इलाके का भला होता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी