अमेरिकी सैन्य मालवाहक विमान जलकर खाक, 9 जवानों की मौत

गुरुवार, 3 मई 2018 (10:32 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में 9 जवानों को लेकर जा रहा एक सैन्य मालवाहक विमान आग लगने के कारण जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने बताया कि काफी पुराने हो चुके इस विमान का  परिचालन स्थगित करने से पहले इसने अपनी आखिरी उड़ान भरी थी। अपुष्ट सुत्रों के अनुसार विमान में सवार सभी 9 लोग मारे गए। 
 
प्यूर्टोरिको एयर नेशनल गार्ड से रवाना हुआ सी-130 हर्क्यूलस मालवाहक विमान बुधवार को  सवानाह हवाई अड्डा के नजदीक अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात करीब 9 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो  गया।
 
वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि विमान ऊंचाई से गिर रहा है और बाद में विस्फोट होने के  साथ ही वह आग के गोले में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने पहले बताया था कि विमान में सवार चालक दल के 5 सदस्यों की मौत हो गई है लेकिन बाद में सामने आया कि विमान में  अन्य लोग भी सवार थे। 
 
प्यूर्टोरिको नेशनल गार्ड के प्रवक्ता मेजर पॉल डैलेन ने बताया कि हम विमान में 9 लोगों के  सवार होने की पुष्टि करते हैं। इसमें से 5 चालक दल के सदस्य थे और 4 अन्य यात्री  थे। उन्होंने बताया कि अन्य 4 यात्री भी सैन्य सदस्य थे। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी