विदेश मंत्रालय में यूरोप डेस्क के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, भारत पिछले काफी समय से निगरानी करने वाले अमेरिकी 'गार्जियन ड्रोन' की तकनीक हासिल करने की कोशिश में लगा हुआ था। इस सौदे को लेकर ट्रंप के पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन ने वादा भी किया था। भारत पहला ऐसा गैर नाटो गठबंधन देश है, जिसे अमेरिका अपनी ड्रोन तकनीक सौंपने जा रहा है। 'गार्जियन ड्रोन' मिलने से भारत के लिए अब हिंद महासागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने में काफी आसानी हो जाएगी। (वार्ता)