सांसद पत्नी से कार में संबंध बनाए, फिर किया आत्मघाती धमाका...

शनिवार, 28 नवंबर 2015 (13:11 IST)
रूसी अखबार 'द साइबेरियन टाइम्स' के मुताबिक गुरुवार देर रात नोवोसिबिर्स्क शहर में हुए एक बम धमाके में रूस की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस महिला सांसद ओकसाना बोबरोवस्काया और उनके पति की मौत हो गई। पुलिस ने कार से दोनों की अर्धनग्न लाशें बरामद की। 30 साल की ओकसाना प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी से सांसद थीं। उनके पति निकिता बोबरोवस्काया मिलिट्री स्पेशल सर्विस के भूतपूर्व अधिकारी थे। 


 
रूस का सबसे हाई प्रोफाइल मामला : रशियन अखबार 'द साइबेरियन टाइम्स' के मुताबिक यह ब्लास्ट गुरुवार देर रात नोवोसिबिर्स्क शहर में हुआ। ओकसाना इसी शहर से सांसद हैं। ओकसाना और उनके पति की लाश कार की पिछली सीट पर मिली।  पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दोनों के शरीर पर काफी कम कपड़े थे। पुलिस ने फोरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ब्लास्ट से ठीक पहले कपल सेक्स कर रहा था। 
जानिए क्या है पूरा मामला, क्यों पति ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम, अगले पन्ने पर... 
 

क्यों पति ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम, क्यों किया ब्लास्ट : शुरुआती जांच के मुताबिक, ब्लास्ट महिला सांसद ओकसाना के पति ने ही किया। उनके हाथ में ग्रेनेड था। निकिता को शक था कि उनकी पत्नी ओकसाना का रूस के किसी अमीर शख्स के साथ अफेयर चल रहा है। कार में उनके बीच जमकर विवाद भी हुआ था। लेकिन निकिता उनके करीब आए। रिश्ते बनने के दौरान ही निकिता ने ब्लास्ट कर दिया। बताया जाता है कि दोनों के रिश्तों में तब तनाव आया, जब पति निकिता की नौकरी नहीं रही और ओकसाना अकेली घर का खर्च उठा रही थीं।
जानिए कौन थीं ओकसाना : ओकसाना रशियन प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी की मेंबर थीं। वे नोवोसिबिर्स्क सिटी से सांसद और एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी की डिप्टी जनरल डायरेक्टर थीं। ओकसाना रशियन पॉलिटिक्स में काफी मशहूर और सबसे ग्लैमरस फीमेल लीडर थीं। 

धमाके के मुख्य बिन्दु : 
1. पुलिस ने बताया कि बम ब्लास्ट में ओकसाना के पति निकिता का ही हाथ था। वह भी उसके साथ कार ब्लास्ट में मारा गया।
2. पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट ग्रेनेड से किया गया था। उसमें टीएनटी के टुकड़े मिले हैं। 
3. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दोनों के ही शरीर के कई हिस्से नष्ट हो गए। महिला सांसद का सिर तो धड़ से ही अलग हो गया।
4. नोवोसिबिर्स्क सिटी मेयर एनाटॉली लोकोट ने पुलिस को बताया कि दंपत्ति के संबध अच्छे नहीं थे। 


सभी चित्र : साईबेरियन टाइम्स से साभार.. 

वेबदुनिया पर पढ़ें