Pashupatinath temple, Nepal: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के अवसर पर नेपाल और भारत से बुधवार को करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के यहां पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath temple) में दर्शन करने आने की उम्मीद है। मंदिर का प्रबंधन करने वाले पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि करीब 4,000 साधु और हजारों की संख्या में श्रद्धालु बागमती नदी के तट पर स्थित 5वीं शताब्दी के इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए काठमांडू पहुंच रहे हैं।
ALSO READ: 26 फरवरी को बुधादित्य योग में मनेगी महाशिवरात्रि, जानें कैसे मनाएं यह पर्व