नाइजीरिया में बोको हराम का हमला, 45 मरे

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (11:49 IST)
अबूजा। नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में कुख्यात इस्लामी संगठन बोको हराम के आतंकवादी हमले में एक गांव के 45 लोगों के मारे जाने की खबर है।
 
सूत्रों ने बताया कि बोको हराम आतंकवादियों ने एक गांव पर किए गए हमले में लगभग 45 लोग मारे गए।
 
यह हमला बुधवार को उत्तरी नाइजीरिया के अजाला कुरा गांव में हुआ। भारी हथियारों से लैस बोको हराम के लड़ाके कई ट्रकों में आए और उन्होंने पूरे गांव में तांडव मचा दिया। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें