नाइजीरिया में बड़ा आतंकी हमला, 60 लोगों की मौत

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016 (17:38 IST)
मैदुगुरी। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र के एक शिविर में दो महिला आत्मघाती बम हमलों ने तबाही मचाते हुए खुद को उड़ा लिया। इस घटना में आतंकी महिलाओं समेत 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 
नाइजीरिया के सेना और आपात सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी संगठन बोको हराम को छोड़ चुके लोगों के लिए बनाये गये एक शिविर में कल हमले किए गए।
 
यह हमला मैदुगुरी की राजधानी बोर्नो से 85 किलोमीटर दूर हुआ है। नाइजीरिया में आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सतोमी अहमद ने कहा कि इस हमले में 78 लोग घायल हुए हैं। हालांकि किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस तरह के हमले बोको हराम की तरफ से पहले भी किए जाते रहे हैं। 

समझा जाता है कि यह हमला बोकोहराम की आत्मघाती महिला हमलावरों ने पिछले सप्ताह अपने मजबूत गढ़ पर सेना के हमले का बदला लेने के लिए किया। निराश्रित लोगों के शिविर पर किए गए हमले से बोको हराम के हमलों से निराश्रित लोगों के लिए बनाए गए शिविरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभी तक शिविर से 35 लोगों के शवों को निकाला गया है।
 
अंगोला में पीत ज्वर से 37 लोग मरे : अंगोला में पीत ज्वर (यलो फीवर) से दिसंबर से अब तक 37 लोगों की मौत हो गयी। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य निदेशक के अनुसार आठ व्यक्तियों की मृत्यु पिछले 24 घंटे में हुई। वियाना के बाहरी भाग लुआंडा में यह बीमारी मच्छर के काटने से शुरू हुई और यह पूरे दक्षिण अफ्रीका में फैल गई जिससे अब तक 191 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्वास्थ्य निदेशक डी करवाल हो ने   बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राजधानी के आसपास सफाई पर नजर रख रहे हैं तथा कूढ़े के ढेर को हटवाने का कार्य कर रहे हैं ताकि मच्छरों की संख्या में वृद्धि नही होने पाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें