चीन में कचरा निस्तारण संयंत्र में आग, 9 की मौत

शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (10:26 IST)
बीजिंग। चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के क्विंगयान शहर में शनिवार सुबह एक कचरा निस्तारण संयंत्र में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई।
 
समाचार समिति शिन्हुआ ने बताया कि यह आग तड़के उस समय लगी, जब यहां लाए गए कचरे का निस्तारण किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में 9 लोग मारे गए हैं और एक दमकलकर्मी भी झुलस गया है।
 
पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी