Israel Hamas War : घमासान युद्‍ध के बीच महिलाओं पर बड़ा खतरा, पीरियड्‍स रोकने के लिए गोलियों का कर रही हैं अंधाधुंध इस्तेमाल

बुधवार, 1 नवंबर 2023 (17:47 IST)
Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच घमासान युद्ध हो रहा है। इजराइल ने हमास के खात्मे की कसम खाई है। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इजराइली सेना ने कहा कि सैनिकों ने अब तक हमास के 11 हजार ठिकानों को तबाह किया है। युद्ध की विभीषिका झेल रहे लोगों की डरावनी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर इस युद्ध की मार सबसे अधिक पड़ी है।

इस बीच एक डरा देने वाली खबर भी सामने आ रही है। गाजा में जारी इजराइली हमले के परिणामस्वरूप बुरी परिस्थितियों के कारण महिलाएं मासिक धर्म में देरी करने वाली गोलियां खा रही हैं।

गोलियों का अंधाधुंध इस्तेमाल से महिलाओं को खतरे का सामना करना पड़ सकता है। अवसाद, शारीरिक परेशानियां और असहनीय दर्द बढ़ने का खतरा महिलाओं पर बढ़ गया है।

अल जजीरा की एक खबर के मुताबिक इजराइली हमले के कारण होने वाले विस्थापन, भीड़भाड़ वाले इलाके में रहने की मजबूरी, पानी की कमी और सैनिटरी जैसी चीजों के न होने की वजह से महिलाएं नॉरएथिस्टरोन की गोलियां खाने को मजबूर हैं। ये गोली आमतौर पर गंभीर मासिक धर्म रक्तस्राव, एंडोमेट्रियोसिस और दर्दनाक अवधि जैसी स्थितियों में दी जाती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी