‘नेशनल डॉयलाग क्वार्टेट’को मिला शांति का नोबेल

शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (11:52 IST)
नागरिक सामाजिक संगठनों के गठबंधन ट्यूनीशिया के नेशनल डॉयलाग क्वार्टेट को वर्ष 2011 में जैस्मिन क्रांति के बाद लोकतंत्र की बहाली की दिशा में उसके योगदान के लिए वर्ष 2015 का शांति का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।  
आगामी 10 दिसंबर को ओस्लो में क्वार्टेट को पुरस्कार के रूप में 80 लाख स्वीडिश क्राउन (नौ लाख 72 हजार डॉलर) की राशि प्रदान की जाएगी।

तकाकी कजीता, ऑर्थर मैक्डोनाल्ड को 'भौतिकी का नोबेल'

नार्वे की नोबेल कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कासी कुलमेन ने इस आशय की घोषणा करते हुये कहा कि नार्वे की राजधानी ओस्‍लो में घोषित छ: नोबेल पुरस्कारों में एक शांति नोबेल पुरस्कार भी शामिल है। 

मॉड्रिक, सेंकर और लिंदल को रसायन का नोबल
 
कुलमेन ने कहा कि वैकल्पिक शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया के तहत वर्ष 2013 में उस समय क्वार्टेट का गठन किया गया था, जब ट्यूनीशिया गृहयुद्ध के कगार पर पहुंच चुका था। उस दौरान से समूची आबादी के मूलभूत अधिकारों के संरक्षण में क्वार्टेट का काफी योगदान रहा।

बेलारूस की स्वेतलाना को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

नार्वे की पांच सदस्यीय नोबेल कमेटी ने अपनी घोषणा से पहले इस बात का संकेत नहीं दिया था कि 205 व्यक्तियों और 68 संगठनों वाले 273 नामितों में कौन जीतेगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें