अकादमी ने कहा, कई लेखों और पुस्तकों में ज्यां तिरोल ने ऐसी नीतियां तैयार करने की सामान्य रूपरेखा प्रस्तुत की और दूरसंचार से बैंकिंग क्षेत्र में कई उद्योगों पर इसे लागू किया। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा के साथ 2014 नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पूरी हो गई है।
पिछले सप्ताह नोबेल जजों के पैनल ने चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की थी।