जापान में फिर चालू होंगे परमाणु संयंत्र

बुधवार, 17 दिसंबर 2014 (11:33 IST)
टोक्यो। जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने बुधवार को दो नाभकीय रिएक्टर को फिर से शुरू करने की शुरुआती मंजूरी दे दी। ये दोनों रिएक्टर कंसाई इलेक्ट्रिक पॉवर संयंत्र द्वारा चलाए जा रहे थे। 
 
कंसाई संयंत्र देश के दूसरे सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करता है। परमाणु नियामक प्राधिकरण ने कंसाई के ताकाहामा के तीसरे और चौथे नंबर के रिएक्टरों को सुरक्षा मंजूरी देने वाले मसौदे के सार्वजनिक प्रकाशन के बाद यह मंजूरी दी है। 
 
इस वर्ष क्यूशू इलेक्ट्रिक पॉवर्स सेन्डाई संयंत्र के बाद कंसाई एैसी मंजूरी पाने वाला दूसरा संयंत्र बन गया है। 
 
ज्ञात है कि 2011 में जापान में आयी सुनामी के बाद यहां के सभी 48 नाभकीय रिएक्टरों को बंद कर दिया गया था। इसमें फुकुशिमा दायची संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। (भाषा)  

वेबदुनिया पर पढ़ें