इसराइल-हमास युद्ध में अब तक 46006 फिलिस्तीनियों की मौत, 109378 हुए घायल, मृतकों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने 15 महीने से चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में वृद्धि के बारे में जानकारी साझा की। मंत्रालय का कहना है कि इस युद्ध में अब तक 46006 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 109,378 घायल हुए हैं। इसने कहा है कि मरने वालों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं।