संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को समन किया

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (19:10 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारा संघर्षविराम का कथित उल्लंघन करने पर विरोध जताने के लिए भारत के शीर्ष राजनयिक को शुक्रवार को समन किया।
ALSO READ: पाकिस्तान को फिर सता रहा है सर्जिकल स्ट्राइक का डर, जारी किया अलर्ट
विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि एलओसी से सटे हॉटस्प्रिंग सेक्टर में गोलीबारी की वजह से एक 55 वर्षीय आम नागरिक घायल हो गया। विदेश कार्यालय ने कहा कि इस तरह की निरर्थक गतिविधि स्पष्ट रूप से वर्ष 2003 में संघर्षविराम को लेकर बनी सहमति का उल्लंघन है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी