गोलीबारी की घटना के बाद pentagon को बंद किया, मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना

मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (22:04 IST)
प्रमुख बिंदु
वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के पास उसके मेट्रो स्टेशन में मंगलवार सुबह गोलीबारी के बाद मुख्यालय को बंद कर दिया गया। गोलीबारी की घटना से वाकिफ 2 लोगों ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए बताया कि कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

ALSO READ: मद्रास उच्च न्यायालय ने रम्मी व पोकर के ऑनलाइन खेल से हटाया प्रतिबंध
 
पेंटागन प्रोटेक्शन फोर्स एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि यह घटना मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई, जो कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर का हिस्सा है। पुलिस की जांच के कारण मेट्रो सबवे ट्रेनों को पेंटागन स्टेशन पर नहीं रुकने का आदेश दिया गया। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने कई बार गोलियों की आवाज सुनी।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी