तंजानिया में पेट्रोल से भरी लॉरी पलटी, आग लगने से 60 लोगों की मौत

शनिवार, 10 अगस्त 2019 (17:16 IST)
मोरोगोरो। तंजानिया के मोरोगोरो में पेट्रोल से भरी लॉरी पलट जाने के बाद आग लगने से 60 लोगों की मौत हो गई और अन्य 70 लोग झुलस गए हैं। सड़क से गुजरते समय मोटरसाइकल पर सवार लोग पेट्रोल इकट्ठा कर रहे थे जिनमें से कुछ लोगों की जलने के कारण मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। सिटीजन तंजानिया समाचार पत्र के अनुसार यह हादसा मोरोगोरो शहर में हुआ। मोरोगोरो क्षेत्र के आयुक्त स्टीफन कुवेबवे ने कहा कि पेट्रोल से भरी लॉरी पलट गई जिसके कारण सड़क पर 100 मीटर दूर तक पेट्रोल फैल गया।

समाचार पत्र के अनुसार सड़क से गुजरते समय मोटरसाइकल पर सवार लोग पेट्रोल इकट्ठा कर रहे थे जिनमें से कुछ लोगों की जलने के कारण मौत हो गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मोरोगोरो देश की राजधानी डोडोमा से 160 किलोमीटर की दूरी पर है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी