पायलट ने एक्स-पोर्न स्टार को बुलाया कॉकपिट पर और...
सोमवार, 27 जुलाई 2015 (14:32 IST)
एक पोर्न स्टार ने हीथ्रो से न्यूयॉर्क जा रही प्लेन को चला रहे पायलट के काले कारनामे को बयां किया है। इस पोर्न स्टार का नाम क्लो माफिया है। क्लो ने दावा किया है कि खुद को नॉटी पायलट कहने वाले कैप्टन ने उसे प्लेन के कॉकपिट पर बुलाया और कैप्टन की मौजूदगी में उसने प्लेन के सिस्टम से छेड़खानी की थी।
मॉडल ने इस संबंध में कुछ फोटोज व वीडियो साझा किए हैं जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। आपको बता दें कि 2011 में अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले के बाद किसी यात्री को कॉकपिट में घुसने की सख्त मनाही है।
अगले पेज पर क्लो ने किए ये खुलासे....
क्लो के मुताबिक इस प्लेन में 300 यात्री सवार थे। वहीं 33000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान का पायलट इतनी ऊंचाई पर अय्यासी कर रहा था। क्लो ने बताया कि विमान के उड़ान भरने के 30 मिनट बाद उसे व उसके दोस्तों को पायलट ने कॉकपिट पर बुलाया।
क्लो ने बताया कि जब उसने कॉकपिट में यात्रियों को बैठाने और स्मोकिंग के बारे में पूछा तो पायलट ने जवाब दिया कि वह अपने नियम खुद बनाता है। क्लो और उसकी दोस्त ने कॉकपिट में 40 सिगरेट भी पी।
क्लो ने बताया कि पायलट ने कॉकपिट का डोर लॉक कर लिया था और उन्हें शैंपेन भी पिलाई।
उसने बताया, 'वो खुद को माइली हाई क्लब का मेंबर बता रहा था। उसने हमें अपनी गोद में बैठने को कहा। उसने ये भी कहा कि हम पायलट कैप पहन सकते हैं और प्लेन उड़ा सकते हैं।'
क्लो ने बताया, 'पायलट के कहने पर मैंने कंट्रोल सिस्टम में किसी बटन को दबाया। मुझे नहीं मालूम था कि वो क्या था। लेकिन पायलट ने बताया कि इसे दबाने से प्लेन ऑटोमैटिक उड़ता है। वो हमें सेक्सी और खुद को नॉटी कह रहा था।'
मॉडल के मुताबिक, 'पायलट ने करीब एक घंटे तक गाने सुनाकर उनका मनोरंजन भी किया। उसने मॉडल और उसकी दोस्त को 'द लॉयन किंग्स' का हकूना मटाटा और टोनी ब्रैक्सटन का 'उन-ब्रेक माय हार्ट' सुनाया।
क्लो माफिया का असली नाम क्लो खान है और वह पेशे से पोर्न स्टार है। उसका खुद का एक वेब पोर्न बिजनेस है। उसके इस बिजनेस में कुल 50 लड़कियां काम करती हैं।
क्लो आजकल अरबपति जॉन ग्रे को डेट कर रही है। वह उसके साथ एक कैलीफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच के पास स्थित एक हवेली में रहती है।
क्लो को 2010 में एक्स फैक्टर बूट कैंप ने बाहर निकाल दिया था। उस पर आरोप था कि वह कोकीन लेती है और पोर्नोग्राफी करती है।(photo courtesy : Twitter)