हाईवे पर प्लेन की लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बची जान

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक प्राइवेट ट्रेनी प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। 2 सीट वाले विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी आने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर प्लेन के पायलट जागृत ने सुरक्षित लैंडिंग करवाई। नारनौल से अलीगढ़ जाते वक्त यमुना एक्सप्रेस-वे जेवर टोल से 10 किलोमीटर पहले ग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
 
लैंडिंग के दौरान प्लेन में 2 लोग सवार थे। विमान ने अलीगढ़ से हरियाणा के लिए उड़ान भरी। यमुना एक्सप्रेसवे पुल नंबर 72 पर इसकी लैंडिंग कराई गई। 
 
यमुना एक्सप्रेस-वे पर टू-सीटर ग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्थित जेवर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर की दूरी पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे तकनीकी खराबी के चलते एक ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी