पीएम मोदी अमेरिका की सफल यात्रा के बाद भारत रवाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (08:57 IST)
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की सफल और अहम तीन दिवसीय यात्रा के बाद सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने क्वाड के सदस्य देशों के शासन प्रमुखों की बैठक और भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लिया।
 
मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया। उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।
 
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की सफल और अहम यात्रा के बाद नई दिल्ली रवाना हुए।’
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख