चलती ट्रेन में महिला से बलात्कार, 8 मिनट तक लोग बनाते रहे वीडियो, अमेरिका शर्मसार

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (11:33 IST)
फिलाडेल्फिया। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक महिला के साथ चलती ट्रेन में बलात्कार हुआ। घटना के समय ट्रेन में कई लोग मौजूद थे। महिला चीखती रही और लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। एक भी व्यक्ति उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना फिलाडेल्फिया में 13 अक्टूबर को रात करीब बजे की है। बलात्कारी पहले महिला के साथ अश्लील हरकतें करता है। इसके बाद 8 मिनट तक चलती ट्रेन में इस महिला के साथ रेप होता रहा।
 
इस दौरान महिला लगातार ट्रेन में मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाती रही। लोगों से कहती रही कि वो पुलिस बुलाने में उसकी मदद करें। उसने मदद के लिए लोगों के सामने हाथ भी जोड़े, लेकिन इसके बावजूद इन लोगों ने कुछ नहीं किया।
 
हैरानी की बात यह है कि कुछ लोग तो महिला की मदद करने के बजाए घटना का वीडियो बनाते रहे। फिलाडेल्फिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी