Zelensky का दावा- पुतिन ने यूक्रेन पर दागे ईरानी आत्मघाती ड्रोन, भारी तबाही

सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (19:26 IST)
कीव। रूस के क्रीमिया ब्रिज (Crimea Bridge) को उड़ाने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन से बदला लेते हुए ताबड़तोड़ हमले करने का फैसला किया। यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलों से अटैक किया गया है। इन मिसाइल हमलों में यूक्रेन के कई ब्रिज, इमारतों को नुकसान हुआ है। राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन पर हमले के लिए ईरानी आत्मघाती ड्रोन का प्रयोग किया गया है। राजधानी कीव में हमलों में 8 लोगों की जान जाने की खबर है।
ALSO READ: ब्रिज का बदला मिसाइल से : Volodymyr Zelensky के ऑफिस के पास पुतिन का अटैक
राष्ट्रपति ने हमले में हुए नुकसान की भयावह तस्वीरें ट्‍विटर पर शेयर की हैं। यूक्रेन के सैन्य प्रमुख ने बताया कि रूसी सेनाओं ने सोमवार सुबह यूक्रेन पर कम से कम 75 मिसाइलें दागी गई हैं।

राजधानी कीव, दक्षिण और पश्चिमी यूक्रेन को इसका निशाना बनाया गया। कीव पर कब्जे की कोशिश से पीछे हटने के बाद रूस का कीव पर सबसे भीषण हमला रहा।
वोलोदिमिर जेलेंस्की  ( Volodymyr Zelensky) ने कहा कि रूस ने ईरान में बने ड्रोन का प्रयोग कर यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया।

हमलों के बाद क्या बोले पुतिन : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाद में कहा कि यूक्रेन पर हमले मास्को नियंत्रित क्रीमिया प्रायद्वीप के एक पुल पर हमले समेत कीव की 'आतंकवादी' कार्रवाई के जवाब में किए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन अगर रूस पर 'आतंकवादी हमले' जारी रखता है, तो मास्को की प्रतिक्रिया 'खतरे के स्तर के लिहाज से सख्त और आनुपातिक' होगी।Edited by Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी