यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस का मिसाइल हमला, 8 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (13:53 IST)
कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने जबर्दस्त मिसाइल हमला किया है। इस रूसी हमले में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने भी रूसी हमले की पुष्टि की है। उसके मुताबिक राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में विस्फोट हुए हैं और कई लोगों के हताहत होने की खबर है। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक मिसाइल की आवाज सुनाई देने के बाद कीव में भीषण विस्फोट हुआ। माना जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन पर अब तक सबसे बड़ा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी कीव में चारों ओर तबाही की तस्वीरे नजर आई हैं। 

क्रीमिया पुल उड़ाने का बदला : इस हमले को क्रीमिया के पुल को उड़ाने की घटना के बदले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रूस के हमले से यूक्रेन में काफी नुकसान हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। 
 
रूस में नए जनरल की नियुक्ति के बाद इसे सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि क्रीमिया पुल पर विस्फोट आतंकवादी कृत्य था, जिसके उद्देश्य रूस के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (फोटो : सोशल मीडिया)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी