खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू जिंदा है या मारा गया? क्या है सचाई

गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (20:22 IST)
SFJ Chief Gurpatwant Singh Pannu Died : कुख्यात खालिस्तानी (Khalistani) आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) की मौत की खबर मीडिया में सामने आई है। अमेरिका में एक कार एक्सीडेंट में उसकी मौत हुई। अभी आधिकारिक रूप से पन्नू की मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है। खालिस्तानी आतंकियों की मौत के बाद से पन्नू अंडरग्राउंड था। उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके इसके लिए उसने मोबाइल तक बंद कर रखा था। पन्नू मूल रूप से पंजाब के अमृतसर के खानकोट का रहने वाला था।
 
हालांकि कई न्यूज चैनलों में यह खबर आई है कि पन्नू जिंदा है। पन्नू अमेरिका में रहकर वीडियो जारी करते हुए भारत में खालिस्तानी आंदोलन को बढ़ावा कर दिया है।  
 
कई रिपोर्ट्‍स में यह दावा किया गया कि सिख ऑफ जस्टिस (SFJ) चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत हो चुकी है। मीडिया में खबरें आई थीं कि अमेरिका के हाईवे 101 पर पन्नू का एक्सीडेंट हुआ। 
 
इसमें उसकी मौत हो गई। पन्नू काफी दिनों से भारतीय जांच एजेसियों के रडार पर था। सरकारी सार्वजनिक स्थलों पर खालिस्तानी नारा लिखे जाने, झंडा फहराए जाने जैसी साजिशों में भी पन्नू शामिल था। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी