सऊदी अरब ने दी 47 शियाओं को मौत की सजा

शनिवार, 2 जनवरी 2016 (17:19 IST)
दुबई। सऊदी अरब में शिया मौलवी शेख निम्र अल-निम्र समेत 47 कैदियों को मौत की सजा दी गई है।
 
सरकार संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी की ओर से जारी की गई सूची में मौलवी का नाम शामिल है। एजेंसी ने गृह मंत्रालय को उद्धृत करते हुए यह सूचना दी है। सरकार संचालित टीवी ने भी मौत की सजा की खबर दी है।
 
अरब में 2011 में हुई क्रांति में शिया लोगों के प्रदर्शन के दौरान अल-निम्र ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फांसी के बाद अल्पसंख्यक शिया समुदाय में फिर से नई अशांति फैल सकती है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें