टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी से 21 की मौत, गन लॉबी के खिलाफ एक्शन में बाइडन

Webdunia
बुधवार, 25 मई 2022 (09:51 IST)
वाशिंगटन। टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी से 21 की मौत से अमेरिका में हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने गोलीबारी की घटना के बाद कहा कि देश में हथियारों की बिक्री पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए अब कदम उठाना ही होगा।

ALSO READ: टेक्सास के स्कूल में 18 साल के लड़के ने चलाई गोलियां, 21 की मौत, अमेरिका में राष्ट्रीय शोक
बाइडन ने कहा कि हम बंदूकों का समर्थन करने वालों के खिलाफ आखिर कब खड़े होंगे? उन्होंने कहा कि मैं उकता चुका हूं, मैं थक चुका हूं। हमें कदम उठाना ही होगा।
 
 
बाइडन के एशिया रवाना होने से पहले न्यूयॉर्क के बुफैलो में किराने की एक दुकान में गोलीबारी की घटना में 10 अश्वेत लोगों की मौत हो गई थी। एक के बाद एक होने वाली ये घटनाएं अमेरिका में बंदूक हिंसा की भयावहता की कहानी कहती हैं।
 
बाइडन ने कहा कि इस प्रकार की सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं दुनिया में और कहीं कभी-कभार ही होती हैं। क्यों? उन्होंने टेक्सास में पीड़ितों के सम्मान में शनिवार को सूर्यास्त तक अमेरिकी ध्वज आधा झुकाए रखने का आदेश दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख