शिकागो में गोलीबारी, 6 घायल, 3 की हालत नाजुक

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (17:13 IST)
शिकागो। शिकागो के दक्षिणी इलाके में एक अपार्टमेंट परिसर में गोलीबारी में 3 नाबालिगों सहित 6 लोग घायल हो गए। घायल 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शनिवार तड़के कहा कि शुक्रवार की रात अपार्टमेंट इकाई में सभा के दौरान गोलीबारी हुई शुरू हुई।

इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। गोलीबारी में घायल 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। गोलीबारी किन हालात में हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय समाचार पत्रों के मुताबिक, गोलीबारी पार्कवे गार्डन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी